पिंपल्स 7 दिनों में होंगे चेहरे से गायब, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

पिंपल्स 7 दिनों में होंगे चेहरे से गायब, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे – चेहरे पर पिंपल्स (Pimples) या मुंहासे की समस्या आजकल युवा वर्ग में बहुत आम परेशानियों मे से एक है। क्योंकि चेहरे पर मुंहासों की समस्या होने पर यह आपके चेहरे की शोभा तो खराब करता ही है साथ ही आपके आत्मविश्वास (Confidence) को भी कमजोर करता है। एक अंनुमान के अनुसार 11 वर्ष से 30 वर्ष के युवाओं में ये समस्या अधिक देखने को मिलती है इसके अलावा किसी भी उम्र में भी चेहरे पर मुंहासे होने की समस्या हो सकती है लेकिन यह मुख्य रूप से किशोरावस्था में हार्मोनल परिवर्तन से गुजर रहे युवाओं को प्रभावित करता है.

चेहरे पर पिंपल्स या मुंहासे की समस्या होने पर ये लाल, सफेद, काले दाग के रूप में नजर आते हैं ये चेहरे की सुदंरता को खराब करने के साथ-साथ तकलीफदायक भी होते हैं। इतना ही नहीं इनके इलाज में लापरवाह बरतने पर ये चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं।

पिंपल्स 7 दिनों में होंगे चेहरे से गायब, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
पिंपल्स 7 दिनों में होंगे चेहरे से गायब, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

पिंपल्स (Pimples) कैसे बनते हैं – व्यस्क अवस्था में पहुचने पर आपकी skin मोटी होने लगती है और आपकी वसामय ग्रंथियां आपके छिद्रों के माध्यम से अधिक तेल का उत्पादन करती हैं। यह तेल त्वचा को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है, लेकिन कभी-कभी यह गंदगी के साथ मिलता है तो रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिससे वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जो मुंहासों का कारण बनते हैं और पिंपल्स (मुंहासे) चेहरे पर निकलना शुरू होते हैं

मुँहासों के प्रकार

पिंपल्स को मुख्य रूप से चार भागो में बांटा गया है-

कोमेडो Comedo (व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स) (whiteheads or blackheads) या पपल्स Puples
फुंसी Pustules या pimples
पिंड (Nodules)
सिस्ट्स (Cysts)

चेहरे पर पिंपल्स (मुंहासे) होने के मुख्य कारण

चेहरे पर मुंहासे उत्पन्न होने के कई मुख्य कारण होते हैं। उनमें से कुछ कारणों को जानते हैं –

पिंपल्स 7 दिनों में होंगे चेहरे से गायब, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
पिंपल्स 7 दिनों में होंगे चेहरे से गायब, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

(1) हार्मोन चेंज होने से – चेहरे पर मुंहासे होने की समस्या वैसे तो मुख्य रूप से युवावस्था (टीन एज) में हार्मोन्स में परिवर्तन के कारण होते हैं। इस उम्र में युवाओं के शरीर में वसामय ग्रंथियाँ इस अवस्था में अधिक फैल जाती हैं जिनसे उनके द्वारा अधिक ऑइल बनने लगता है। जिनसे पिंपल्स की समस्या उत्पन्न होती है। इसके अलावा प्रेंगनेंट महिलाओं में पीरियड्स बंद होने के कारण उनके हार्मोन्स अनबेलेन्स होते हैं जो पिंपल्स की समस्या उत्पन्न करते हैं।

(2) गलत खानपान एवं पाचन सम्बन्धी समस्या होने से – शरीर की पाचन क्रिया गड़बड़ होने से पिंपल्स की समस्या होना आम बात है। भोजन में ज्यादा तेल, वसा, मसाले की अधिकता होने से भी मुंहासे की समस्या उत्पन्न होती है साथ ही बाजार में उपलब्ध जंक फूड, मैदे से बने, शक्कर से बने खाद्य पदार्थ इस समस्या को उत्पन्न करते हैं खाने में अधिक ऑइल का इस्तेमाल से पाचन क्रिया प्रभावित होती है पाचन क्रिया की खराबी मुख्य रूप से मुंहासे की समस्या पैदा करती है। पेट में खराबी होने पर पिंपल्स में वृद्धि होती है।

(3) शरीर में पानी की कमी होने पर- पानी की कमी से शरीर में पाचन संबंधी समस्या उत्पन्न होने के साथ पिंपल्स को बढ़ावा देती है।

(4) मानसिक तनाव – आज के समय में हर व्यक्ति को तनाव (Tension) की समस्या बनी रहती है यह भी मुंहासे उत्पन्न होने का मुख्य कारण है। क्योंकि मानसिक तनाव की समस्या होने पर शरीर से कुछ हार्मोन रिसने लगते हैं जो ऑइल की अधिकता के लिए जिम्मेदार होते हैं ऑइल की अधिकता से पिंपल्स होते हैं। कई बार पर्याप्त मात्रा में नींद पूरी न होने के कारण भी पिंपल्स की समस्या देखने को मिलती है।

(5) लड़कियों में पीरियड्स के दौरान- लड़कियों में उनकी पीरियड्स के दौरान कुछ दिन पहले से चेहरे पर मुंहासे उत्पन्न होने की समस्या होने लगती है ये मुंहासे लाल दानों जैसे दिखाई देते हैं इनमें हल्का दर्द और जलन की समस्या होती है।

(6) आनुवांशिक रूप- कई बार माता या पिता को मुँहासों की समस्या होने पर उनके संतानों में भी ये समस्या उत्पन्न होती हैं इसमें कोई अचरज वाली बात नहीं है कि यदि आपके परिवार के अन्य सदस्यों को मुँहासे हैं तो ये समस्या आपको होना भी सामान्य बात है।

(7) चेहरे पर बैक्टीरिया बढ़ने से – हमारे त्वचा के अंदर कई ऑइल ग्लैण्ड होती हैं और इनसे निकलने वाले ऑइल से धूल कण, मिट्टी, प्रदूषित पदार्थ आदि चिपक जाते हैं इसके अलावा कई बार चेहरे पर ऑइल की अधिकता होेने से एवं हाथों को चेहरे पर बार-बार संपर्क आने से बैक्टीरिया की मात्रा अधिक हो जाती है जो पिंपल्स को बढ़ाती है।

(8) शराब पीने एवं धूम्रपान करने से, क्रीम, लोशन, एक्सपायरी क्रीम का अधिक उपयोग करने से मुंहासे हो सकते है

चेहरे से पिंपल्स (मुँहासे) दूर करने के उपाय

कुछ आसान उपाय जो हम अपने चेहरे मुंहासे रोकने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए कर सकते हैं-

(1) शरीर में पानी की कमी न होनें दें जहाँ तक संभव हो दिन में लगभग 10-12 गिलास पानी पीयें और चेहरे का दिन में चार से पाँच बार ठंडे पानी सें धोएँ।
(2) खाने में तैलीय एव वसायुक्त पदार्थों, जंकफूड का सेवन करने से बचें। आपकी पाचन क्रिया गड़बड़ाने पर पिंपल्स की समस्या ज्यादा होती है साथ ही इनमें तकलीफ भी बढ़ती है।
(3) मानसिक तनाव से दूर रहें एवं रोज नियमित रूप से व्यायाम करें।
(4) धूप से त्वचा का बचाव करें।
(5) चेहरे को ऑइल फ्री क्लीन्जर से दिन में दो बार साफ करे।
(6) तेल युक्त मेकअप न करें। सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह से साफ करें।

यदि फिर भी पिंपल्स की समस्या है तो कुछ सामान्य आजमाएं ये घरेलू नुस्खे जो पिंपल्स को ठीक करने के लिए अपना सकते हैं-

(1) चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करके- चेहरे एवं त्वचा से गंदगी एवं ऑइल हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए खड़ी मुल्तानी मिट्टी को रातभर गुलाबजल में भिगाकर रखें और इस्तेमाल के वक्त थोड़ा नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाऐं और जब यह पेस्ट चेहरे पर अच्छी तरह सूख जाये तो इसे साफ पानी से धोकर हटा दें। इस उपाय से पिंपल्स जल्दी ठीक हो सकते है।

multani mitti
multani mitti

(2) एलोवेरा जेल द्वारा- एलोवेरा हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है इसमें पाये जाने वाले एंटीवैक्टीरियल गुण के कारण यह पिंपल्स को ठीक करने में काफी काम आता है। रात को सोते वक्त इसके पिंपल्स के ऊपर इस्तेमाल से काफी फायदा मिलता है। इसके नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स को जड़ को खत्म किया जा सकता है।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल

(3) नींबू का रस- इसके इस्तेमाल से पिंपल्स ठीक किये जा सकते है क्योंकि यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। और इसके अम्लीय तत्व मुंहासे ठीक करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसके लिए नींबू को चेहरे पर रगड़ कर कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए और कुछ समय बाद चेहरे को पानी से धो लीजिए। इससे चेहरे की चमक बढती है और मुहांसे कम होते है ।

Lemon juice
Image Credit Pixabay.com

चेहरे पर पिंपल्स के कारण कई बार दाग – धब्बे बन जाते हैं इनको दूर करने के लिए कई क्रीम, दवाऐं बाजार में उपलब्ध हैं आप घरेलू उपचार अपनाकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं लेकिन हमारी सलाह है आप पिंपल्स को ठीक करने के घरेलू उपचारों के बजाय किसी अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लेकर अपना इलाज करवायें।

तो दोस्तों उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी और भी रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए awesomegyan.in पर जुड़े रहें ——————-धन्यवाद !

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here