Awesome Gyan

जानें सब हिंदी में

जरा हटके

मुर्गा सुबह सुबह बांग क्यों देता है?

मुर्गा सुबह सुबह बांग क्यों देता है? – आप सभी एक बात तो जानते ही होंगे की जैसे ही सुबह होने वाली होती है तो मुर्गे बांग देते है मतलब की चिल्लाते है। लेकिन वो ऐसा क्यों और कैसे करते है मतलब की उन्हें कैसे पता चलता है कि सुबह होने वाली है। ये तो सभी जानते है कि सुबह सुरज उगते ही मुर्गा बोलने लगता है लेकिन वह ऎसा क्यों करता है इसके पीछे भी कोई न कोई वजह तो जरूर होगी। आप को बता दे कि इसके पीछे एक सांइटिफिक कारण है।

मुर्गा सुबह सुबह बांग क्यों देता है?
image credit pixabay.com
वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में पाया है कि मुर्गे सुबह होने से पहले हल्की सी रौशनी में ही सुबह होने का एकदम सही अंदाज लगा लेते हैं और अपनी बांग से यह बताते है कि आसमान में सूरज निकलने वाला है। मुगों का व्यवहार उनकी बायोलॉजिकल घड़ी यानि सरकेसियन रिदम से ऑपरेट होता है जो कि एक जैविक प्रक्रिया है। आपको बता दे की ये बायोलॉजिकल घडी जानवरों के साथ साथ पौधों में भी होती है।
ज्यादतर देशों में मुर्गे की बांग को सुबह होने का प्रतीक माना जाता था। मुगों के अंदर बॉयालॉजिकल घड़ी ही उन्हें सुबह के समय का बिलकुल सही अहसास कराती है और इस मामले में उनसे कभी चूक नहीं होती है।
तो दोस्तों अब आप समझ गए होंगे की मुर्गे सुबह सुबह बांग क्यों देते है और उन्हें सुबह होने का पता कैसे चलता है । उम्मीद है आपको ये जनकारी पसंद आएगी। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगे तो ये पोस्ट अपने शेयर करना न भूले।
ऐसी ही जानकारी के लिए Awesome Gyan Website से जूड़े रहे धन्यवाद।
Read More

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *