बुर्ज खलीफा पर विज्ञापन कराने का कितना ख़र्चा आता है?

बुर्ज खलीफा पर विज्ञापन कराने का कितना ख़र्चा आता है? – नमस्कार, क्या जानते है कि दुबई की बुर्ज़ खलीफा इमारत के ऊपर विज्ञापन कराने का कितना ख़र्चा आता है? आपको पता दे बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है जिस पर कई कंपनीया अक्सर अपना विज्ञापन करती रहती है। आपको जानकर हैरानी होगी भारत का तिरंगा भी 15  अगस्त को दुनिया की इस सबसे ऊंची इमारत पर लेहरारा था।

बुर्ज खलीफा पर विज्ञापन कराने का कितना ख़र्चा आता है?
बुर्ज खलीफा पर विज्ञापन कराने का कितना ख़र्चा आता है?

आप सभी को इस बारे में पता होना चाहिए बुर्ज खलीफा पर कंपनियो को विज्ञापन कराने के लिए कितना पैसा देना पड़ता है और क्या जब 15 अगस्त को भारत का तिरंगा इस पर लहरा रहा था तो क्या उसके लिए भी भारत को पैसे देने पड़े थे? वैसे कुछ सेकंड के प्रमोशन के लिए जो रकम बुर्ज खलीफा की मैनेजमेंट कंपनी दूसरी कंपनियों लेती है उसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे।

दुबई की बुर्ज खलीफा अपनी उचाई के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। लेकिन इसके अलावा भी इसमें कई ऐसे नायाब चीज़े और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके बारे में अधिकतर लोग नही जानते है और उन्ही में से एक है बुर्ज खलीफा पर रात में किया जाने वाला प्रोमोशन विज्ञापन लाइट शो।

बुर्ज खलीफा पर विज्ञापन का खर्च? जानिए

आपकी जानकारी के लिए बता दे की बुर्ज खलीफा पर  3 मिनट का प्रोमोशन विज्ञापन कराने का खर्चा करीब 250000 दिरहम आता है अब अगर हम इस अमाउंट क डॉलर में कन्वर्ट करे तो ये लगभग $68000 होते है जबकि भारतीय करेंसी में ये करीब 50,00,000 रूपए होते है। लेकिन यह ध्यान देने वाली बात ये है कि ये रकम वर्किंग डे के लिए है अगर कोई कंपनी वीकेंड में अपना विज्ञापन करवाना चाहती है तो से 3,50,000, दिरहम तक चुकाने पड़ सकते है।

इसके अलावा कंपनी चाहे तो वह मल्टीपल विज्ञापन में भी शो करवा सकती है, लेकिन उसे हर 3 मिनट के लिए 2,50,000 दिरहम चुकाने पड़ेंगे। जानकारी के लिए बता दे की यह Video Advertisement के साथ साथ Music, Firecracker, Laser और Water Show भी आप यह पर देख सकते है।

बुर्ज खलीफा पर विज्ञापन दिनभर नही चलते है, इसका एक निश्चित समय होता है, वैसे यह हर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही इस पर प्रोमोशन विज्ञापन दिखाये जाते है। इन लाइट शोका मैनेजमेंट दुबई की एक मार्केटिंग कंपनी Mullen Lowe Mena द्वारा किया जाता है।

हो सकता है अब आप सोच रहे होंगे की सिर्फ 3 मिनट के विज्ञापन के लिए इतने पैसे कौन देगा?तो आपको बता दे की बुर्ज खलीफा दुबई का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है और जो कोई भी दुबई जाता है वो एक बार इस इमारत को देखता ही है। तो बिल्डिंग पर  प्रोमोशनल विज्ञापन के द्वारा आसानी से लोगो का ध्यान खिंचा जा सकता है। यही वजह है कि कई बड़ी बड़ी कंपनीया जैसे सैमसंग हुवाबे अक्सर अपने फ्लैगशिप फ़ोन का विज्ञापन बुर्ज खलीफा पर करते है।

जहाँ तक बात है भारतीय तिरंगे इस बिल्डिंग पर दिखाने की, तो आपको बता दे की यह यू.ए.इ. सरकार के विदेश नीति के उन क़दमों में से एक है, जिसके द्वारा UAE ना सिर्फ भारत बल्कि अन्य देशों के साथ उसकी दोस्ती की तरफ इशारा करती है। और ऐसा करने से वहां रहने वाले भारतीयों को भी काफी अच्छा महसूस होता है। तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की बुर्ज खलीफा पर विज्ञापन ( Advertisement ) के कितने पैसे लगते है। उम्मीद  करते है आपको यह जानकारी पसंद आएगी, धन्यवाद….

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here