BSF क्या है? BSF की पूरी जानकारी।

BSF क्या है? BSF की पूरी जानकारी। – यदि आप भी है 10-12वीं पास तो आपके पास मौका है एक बेहतरीन कैरियर बनाने का – ज्वाइन कीजिये बीएसएफ
BSF – दोस्तो बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का आपने नाम तो बहुत सुना होगा अर्थात अपने देश की सीमाओं की रक्षा दुश्मन से करने वाला फोर्स। इसका मुख्य कार्य दुश्मनों से अपनी देश की सीमाओं की रक्षा करना है । बी एस एफ में नौकरी करना अपने आप में एक बहुत मान सम्मानजनक कैरियर है यहां युवाओं को अच्छी पहचान के साथ अच्छा वेतन भी प्रदान किया जाता है। युवाओं के लिए सरकार द्वारा देश की सेवा के लिए एक बहुत अच्छा अवसर दिया जाता है जहां वो देश की सेवा करके अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं इसमें भर्ती के लिए देश में अनेक भर्ती केन्द्रों पर भर्ती द्वारा योग्य कैंडीडेट का चयन किया जाता है। हमारे इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिलेगी जो आप जानना चाहते हैं।

BSF क्या है? BSF की पूरी जानकारी।
BSF क्या है? BSF की पूरी जानकारी।

BSF Full Form – ‘Border Security Force’ हिंदी में ‘सीमा सुरक्षा बल’ 

स्थापना – दोस्तों सन् 1965 तक हमारे देेश की सीमाओं की सुरक्षा राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन द्वारा की जाती थी लेकिन हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान जो समय-समय पर हमें नुकसान पहुँचाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता है और इस तरह का एम मौका मिलने पर पाकिस्तान ने बदनीयती से हमारी पोस्ट पर हमला किया और हमारी सुरक्षा में लगी ये राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन इस मौके पर हमारी कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी या दूसरे शब्दों में कहें तो ये बटालियन इस मोर्चे पर कमजोर साबित हुई। अब हमें एक ऐसे सुरक्षा बल की जरूरत महसूस हुई जो हमारी देश की सीमाओं की रक्षा और बेहतर तरीके से करने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी निगरानी कर सके। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखकर भारत सरकार द्वारा 1 दिसम्बर सन् 1965 में बी.एस.एफ की 25 बटालियन का गठन किया गया और आज उसकी सफलता की कहानी ये है कि वर्तमान में जिसकी संख्या 192 बटालियन तक जा पहुंची है।

BSF की भूमिका – सीमा के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा किये गये अपराधों की रोकथाम करना, साथ ही अनाधिकृत बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोकना, तस्करी रोकना, सीमा के आसपास हमारे नागरिको को सुरक्षा प्रदान करना साथ ही उन्हें किसी भी बाहरी देश के खतरे से सुरक्षा प्रदान करना।

BSF के मुख्य कार्य – BSF का मुख्य कार्य अपने देश की सीमाओं की दुश्मनों से रक्षा करने का है फिर यदि पड़ोसी देश द्वारा हमारे देश पर हमला किया जाता है तो शुरुआती मोर्चा BSF को ही संभालना होता है। दुश्मन द्वारा हमला में तेजी आने पर BSF का स्थान हमारी देश की जान और शान आर्मी दुश्मनों को उनके अंजाम तक पहुंचाती है। इसके अलावा BSF हमारे हवाई अड्डों की दुश्मनों से रक्षा करना, हवाई हमलों से बचाना, अपने स्तर पर जहां तक संभव हो सके दुश्मनों से निपटने की कोशिश करती है। साथ ही हमारी सेना द्वारा जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्यवाही के लिए BSF ही सेना को सही रास्ते द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करती है जिससे वह दुश्मनों के दांत खट्टे कर सके। इसके साथ शरणार्थी नियंत्रण में मदद करना एवं घुसपैठियों से अपनी सीमाओं की रक्षा करना आदि सभी कार्य BSF द्वारा ही किये जाते हैं।

BSF भर्ती प्रकिया – यहां पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए उनके शारीरिक मापदंड के हिसाब से रिक्तियां उपलब्ध होती है। बीएसएफ में अलग-अलग ग्रेड हैं हर ग्रेड के लिए अलग पात्रता मापदंड है जैसे कि कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, जनरल ड्यूटी कैडर, असिस्टेंट कमांडेंट, असिसटेंट सब इंस्पेक्टर ;रेडियो मैकेनिकद्ध, कम्युनिकेशन सेट अप, हैड कांस्टेबल ;रेडियो ऑपरेटर

BSF शैक्षिक योग्यता – 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री प्राप्त।

BSF आयु – न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 23 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाती है। आरक्षित उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाता है जैसे कि एस. सी.-एस. टी. के लिये 3 वर्ष व ओबीसी के लिये 5 वर्ष उम्र में छूट का प्रावधान है।
साथ ही उम्मीदवार की लंबाई 170 सेमी होना चाहिए एवं छाती का फुलाव 80 से 85 सेमी के साथ होना चाहिए।

BSF (Salary) सैलेरी – बीएसएफ ज्वाइन करते समय कैंडीडेट को लगभग 25000 से 30000 रूपए प्रतिमाह सैलरी प्राप्त होती है। हालांकि बाद में योग्यता के समय-समय पर इस सैलरी में बढ़ोतरी होते हुए ये 100000 प्रतिमाह से लेकर 200000 से ऊपर की सैलेरी कैंडीडेट को प्राप्त होती है।

BSF भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होती है-

(1) लिखित परीक्षा
(2) शारीरिक परीक्षण ,
(3) मेडिकल जांच,
(4) साक्षात्कार

समय-समय पर BSF में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है एवं रिक्तियां निकाली जाती हैं तो फिर देर किस बात की है दोस्तों आज ही अभी से अपने उज्जवल भविष्य की तैयारी में जी जान से जुट जाइये। और देश सेवा के साथ ही अपने सपनों को साकार कीजिये।

आशा करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी। मुझे बहुत खुशी होगी अगर आपको इस आर्टिकल से थोड़ा भी कुछ सीखने को मिला हो। अगर आपको ये जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे… धन्यवाद।

Q.1 BSF का फुल फॉर्म क्या है?

Ans. BSF Full Form - 'Border Security Force' हिंदी में 'सीमा सुरक्षा बल'

Q.2 BSF की भूमिका क्या होती है?

Ans. सीमा के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा किये गये अपराधों की रोकथाम करना, साथ ही अनाधिकृत बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोकना, तस्करी रोकना, सीमा के आसपास हमारे नागरिको को सुरक्षा प्रदान करना साथ ही उन्हें किसी भी बाहरी देश के खतरे से सुरक्षा प्रदान करना।

Q.3 BSF की कितनी सैलरी होती है?

Ans. बीएसएफ ज्वाइन करते समय कैंडीडेट को लगभग 25000 से 30000 रूपए प्रतिमाह सैलरी प्राप्त होती है। हालांकि बाद में योग्यता के समय-समय पर इस सैलरी में बढ़ोतरी होते हुए ये 100000 प्रतिमाह से लेकर 200000 से ऊपर की सैलेरी कैंडीडेट को प्राप्त होती है।

Q.4 BSF शैक्षिक योग्यता क्या होती है?

Ans. 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री प्राप्त।

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here