फैक्ट्री में कांच कैसे बनता है? जानिए हिंदी में।

फैक्ट्री में कांच कैसे बनता है? जानिए हिंदी में। – नमस्कार, आज हम बात करेंगे कि कांच यानी कि ग्लास कैसे बनाया जाता है, कांच बनाने में किस मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए जानते है कि कांच कैसे और किस चीज़ से बनाया जाता है। तो चलिए जानते है। (फैक्ट्री में कांच कैसे बनता है)

फैक्ट्री में कांच कैसे बनता है? जानिए हिंदी में।
फैक्ट्री में कांच कैसे बनता है? जानिए हिंदी में।

कांच एक बेहद जरूरी चीज़ है हमारी डेली लाइफ में, शुरुआत में जब प्लास्टिक का अविष्कार नही हुआ था तो उससे पहले कांच ही एक ऐसी चीज़ था जिसे किसी भी आकार में आसानी से बदला जा सकता था। यानी कि इसे हम कोई भी शेप या आकार दे सकते है।

कांच के इस्तेमाल कई चीजों को बनाने में किया जाता है जैसे कि कांच के बर्तन, शीशे जिसमे हम अपनी शक्ल (Face) देखते है, खिड़की, गेट, टीवी, लेपटॉप और हमारे मोबाइल की स्क्रीन और साथ ही कांच का इस्तेमाल तमाम तरह की चीज़ों को बनाने में किया जाता है।

कांच मुख्यत दो तरह का होता है जिसमे पहला है सामान्य कांच और दूसरा है स्पेशल पर्पस ग्लास (Special Purpose Glass) जानकारी के लिए बता दे कि ज्यादातर सामान्य ग्लास यानी कांच का इस्तेमाल किया जाता है और हमारे घरों में जो कांच होता है वो भी सामान्य कांच ही होता है। जबकि स्पेशल पर्पस ग्लास किसी खास काम के लिए बनाए जाते है जैसे कि बुलेट प्रूफ ग्लास, कार की विंड स्क्रीन में लगा ग्लास। लेकिन 90% चीज़ो को बनाने में साधारण ग्लास का ही इस्तेमाल किया जाता है तो हम इसी के बारे में बात करेंगे।

कांच कैसे बनता है?

लेकिन ये कांच बनता कैसे है और इसे बनाने में किस चीज़ का इस्तेमाल किया जाता है? तो आपको बता दे कि कांच को बनाने में रेत या बालू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कांच को बनाने में किसी आम रेत को उपयोग में नही लाया जाता है बल्कि ऐसी रेत को इस्तेमाल में लिया जाता है जिसमे सिलिका होता है। जिसमे 99% तक सिलिका पाई जाती है।

कांच बनाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है जैसी की चूना (Lime)  सोडा और रेत। फिर इन सबका मिश्रण तैयार किया जाता है जिसमे करीब 75% रेत होती है, 15% सोडा होता है और 10% चूना होता है। इसे एक मशीन के जरिये अच्छे से पीस लिया जाता है और इसमें पुराने के कांच टुकड़े भी मिलाये जाते है।

इसके बाद इस मिश्रण को एक भट्टी में पिघलने के लिये डाल दिया जाता है बता दे कि इसके लिए एक ऐसी भट्टी की आवश्यकता होती है जिसका तापमान बहुत ज्यादा होता है। इतने ज्यादा तापमान पर जो मिश्रण इस भट्टी में डाला जाता है वो पिघल जाता है और एक तरल यानी कि liquid में बदल जाता है। और ये Liquid पिघला हुआ कांच यानी कि ग्लास ही होता है। यानी जब ये liquid धीरे धीरे ठण्डा होता जाता है तो कांच में बदल जाता है। इसके बाद इस पिघले हुए कांच को जरूरत अनुसार किसी शांचे में या शीट पर निकला जाता है और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है। तो इस तरह कांच की अलग अलग चीज़े बनाई जाती है।

इसके अलावा आपनें देखा होगा कि कांच कई रंगों में आते है तो ऐसा कैसे किया जाता है। तो आपको बता दे कि अगर कांच में कोई खास प्रॉपर्टी चाहते है जैसे कि कलरफुल कांच चाहते है, तो जब ग्लास लिक्विड अवस्था मे होता है तो उसी समय उनमे केमिकल मिला दिया जाता है।  तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि फैक्ट्री में रेत से कांच कैसे बनता है। आशा करते है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी धन्यवाद…

—–फैक्ट्री में कांच कैसे बनता है? वीडियो देख कर चौक जाओगे—–

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here