Indian Coast Guard Navik GD क्या है पूरी जानकारी हिंदी में।

Indian Coast Guard Navik GD क्या है पूरी जानकारी हिंदी में। – देश के ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वह भारतीय सेना (Indian Army) में भर्ती होकर देश सेवा करे। और यदि आप भी भारतीय सेना में अपनी सेवायें देकर देश की सेवा करने की इच्छा रखते हैं तो आप भी भारतीय कोस्ट गार्ड नाविक (जीडी, डीबी) में सिलेक्ट (Select) होकर आप अपना सपना सच कर सकते हैं और इस नौकरी में आकर्षक सैलरी के साथ कई प्रकार के भत्ते प्राप्त होने के साथ ही आपको देश के विभिन्न समुद्री तटों के निगरानी के लिए ज्वॉइनिंग मिलेगी बल्कि विदेश यात्रा करने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।

Indian Coast Guard Navik GD क्या है पूरी जानकारी हिंदी में।
Indian Coast Guard Navik GD क्या है पूरी जानकारी हिंदी में।

कोस्ट गार्ड का कार्य – इसे तटरक्षक बल भी कहा जा सकता है। इनका मुख्य कार्य अपने क्षेत्रीय जल सीमा तटों की रक्षा करने का होता है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधीन यह कोस्ट गार्ड्स (Coast Guards) समुद्री कानूनों को लागू करने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई बार समुद्र के जरिये अवैध गतिविधियों का संचालन होता है। इनको रोकने के अलावा समुद्र में मछुआरों के जान माल की सुरक्षा और समुद्री सीमाओं की रक्षाओं करने के लिए कोस्ट गार्ड्स की नियुक्ति की जाती है।

शैक्षणिक योग्यता – अलग-अलग पदानुसार ;जैसे असिस्टेंट कमांडेंट (Assistant Commandant), जनरल ड्यूटी (नाविक, यांत्रिक) आवश्यक योग्यता भी अलग होती हैं। इस पद पर भर्ती होने के लिए आवेदक का मुख्य रूप से मैथ्स ((Maths) एवं फिजिक्स (Physics) विषयो के साथ कक्षा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। विभिन्न पदों की आवश्यकता अनुसार योग्यता इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (Diploma), ग्रेजुएट (Graduate) एवं पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) होना आवश्यक है।
भारतीय तटरक्षक बल द्वारा हर वर्ष नाविक (जनरल ड्यूटी और घरेलू शाखा) और यांत्रिक (Engineering) (इलेक्ट्रीकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों द्वारा भरा जाता है।

सैलरी – भारतीय तटरक्षक बल में सैलरी पदानुसार प्रदान की जाती है। नाविक पद पर चुने कैंडिडेट को 21700 \- सैलरी प्रदान की जाती है साथ ही अन्य भत्ते भी प्रदान किये जाते है

शारीरिक योग्यता – भारतीय तटरक्षक बल के लिए उम्मीदवार आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होना चाहिए। (एस सी, एस टी, ओबीसी वर्ग, महिला उम्मीदवार और विकलांगों को उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।)
पुरुष आवेदक के लिए न्यूनतम ऊँचाई 175 सेमी होना अनिवार्य है। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।)
पुरुष आवेदक का सीना 80 सेमी. (बिना फुलाव के) और फुलाव सहित 85 सेमी. होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया – भारतीय कोस्ट गार्ड या भारतीय तट रक्षक बल में भर्ती के लिए साल में दो बार रिक्तियाँ निकाली जाती हैं। जहाँ उम्मीदवार को सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) और उसके बाद मेडीकल स्टैंडर्ड टेस्ट (Medical Standard Test) को पास करना होता है। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को प्रिलिमिनरी सिलेक्शन बोर्ड (Preliminary Selection Board) द्वारा उनके क्षेत्रीय केन्द्रों पर बुलाया जाता है। जहाँ मानसिक योग्यता परीक्षण (Mental Ability Test) और पीपीडीटी टेस्ट (PPDT Test) में पास होना पड़ता है।

हमें उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी और भी जानकारी के लिए हमसे awesomegyan.in पर जुड़े रहे धन्यवाद!

ये भी पढ़े – 

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here