किसी किसी बंदूक में चाकू क्यों लगा होता है?

किसी किसी बंदूक में चाकू क्यों लगा होता है? आपने देखा होगा कि किसी किसी बंदूक के आगे चाकू लगा होता है और तब आपके मन मे यह सवाल आता होगा कि आखिर कुछ बंदूक के आगे चाकू क्यों लगाया जाता है। चलिए आपको बताते है कि कुछ बंदूक के आगे चाकू क्यों लगा होता है। कुछ बंदूक में चाकू क्यों लगा होता है?

किसी किसी बंदूक में चाकू क्यों लगा होता है?
किसी किसी बंदूक में चाकू क्यों लगा होता है?

सबसे पहले आपको बता दे कि इस चाकू को बेनेट (Bayonet) कहा जाता है, यह पुराने ज़माने से ही चला आ रहा है, यह बेनेट रायफल की नली के आगे होता है। लेकिन आजकल के आधुनिक हथियारों में इसका इस्तेमाल काफी कम हो गया है। इस बेनेट का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है वैसे आपने कई फिल्मों में भी सैनिकों को इसका इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। बता दे कि इस बेनेट का इस्तेमाल सैनिक आमने सामने की लड़ाई में भाले के रूप में कर सकते हैं।

इसके अलावा जब सैनिक किसी ऐसी जगह पर होते है जहाँ घना जंगल हो, तो वहाँ पर चीजों को काटने फाड़ने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, साथ ही शिकार करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते है। सैनिक इसका उपयोग किसी साधारण चाकू की तरह भी कर सकते है। दुनिया के कई देश पहले इस बेनेट का इस्तेमाल करते थे लेकिन अब ज्यादातर देशों में इसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।

तो दोस्तों अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि बंदूक के आगे चाकू क्यों लगा होता है और इसे क्या कहा जाता है। आशा करते है आपको इस आर्टिकल से कुछ नया जानने को मिला होगा। जानकारी पसंद आये तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है, धन्यवाद।

ये भी पढ़े –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here