पिंपल्स को रोकने का सबसे बेस्ट तरीका Health Tips

क्या आप भी पिंपल्स से परेशान हैं? अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए ही है, आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आप अपने पिंपल्स को काफी हद तक कम कर सकते हैं:-

पिंपल्स को रोकने का सबसे बेस्ट तरीका Health Tips
पिंपल्स को रोकने का सबसे बेस्ट तरीका Health Tips

इन दिनों ये समस्या कई लोगों में देखने को मिल रही है। जैसे पिंपल्स, मुंहासे, दाने या फुंसी आप इन्हें जो भी कहते हों, ये रंगत बिगाड़ने के लिए काफी होते हैं। कई बार किसी जरूरी काम को अंजाम देने से पहले ही चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं। मुंहासे चेहरे की खूबसूरती तो कम करते ही हैं, साथ ही कई बार दर्द व इनसे खून भी निकलने लगता है। धूप, धूल-मिट्टी, अनहेल्दी डाइट और प्रदूषण की वजह से कई बार लोग स्किन प्रॉब्लम्स से घिर जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई बार केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर इनके नुकसान से बचने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल सर्वश्रेष्ठ है, तो चलिए बात करते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में:-

1) हल्दी:- हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। मुंहासे जल्दी ठीक करने के लिए एक्सपर्ट्स उन उत्पादों के इस्तेमाल की सलाह देते हैं जिनमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाएं। बता दें कि हल्दी को एक एंटीसेप्टिक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। 2 चम्मच दही में, 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच बेसन मिलाएं और फिर उसका एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर चेहरे और गर्दन पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें। इस फेस पैक को सप्ताह में कम से कम 2 बार लगाएं।

2) दालचीनी:- दालचीनी में जो तत्व पाए जाते हैं वो चेहरे पर से मुंहासों को दूर करने में कारगर माने गए हैं। इसमें एंटी-फंगल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मददगार हैं। सबसे पहले दालचीनी के साथ शहद को 3: 1 के अनुपात में लें। रात को इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और रात भर के लिए रहने दें। सुबह उठकर चेहरा धो लें।

3) एलोवेरा:- एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे पिंपल्स कम करने में मदद मिलती है। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लोग एलोवेरा के साथ नीम का फेस मास्क बना सकते हैं। नीम में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो इन परेशानियों को दूर करने में कारगर हैं।

4) टमाटर:- एक छोटी कटोरी में दो चम्मच टमाटर का रस लें। अब इसमें एक चम्मच शहद व आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट बना लें, और पिंपल्स पर लगाएं 10 मिनट तक के बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और साफ पानी से चेहरा धो लें।

5) नींबू:- आधा-आधा चम्मच नींबू का रस और हल्दी लें। इसमें एक चौथाई चम्मच नमक और एक चम्मच पानी मिलाकर गर्म करके चेहरे पर लगाएं, फिर सूखने के बाद चेहरा धोएं चेहरे के दाने मुंहासे व उनके निशान मिट जाएंगे इसे हर चौथे दिन लगाएं पिम्पल्स के दाग दूर हो जाएंगे।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी और हां अगर आप ऐसे ही चीजों के बारे में और जानना चाहते हैं, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसी ही जानकारी के लिए Awesomegyan.in Website जूड़े रहे साथ ही नोटिफिकेशन बटन पर क्लिक करना ना भूलें।

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here