Awesome Gyan

जानें सब हिंदी में

ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है?
जरा हटके रोचक जानकारी

ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है?

क्या आप जानते है ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है? – दुनियाभर से हर साल करीब 70 लाख लोग दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताजमहल को देखने आते है। ताजमहल को मोहब्बत की निशानी भी कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज (Airplane) क्यों नहीं उड़ते है।

हो सकता है आपको ये सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा हो कि ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज नही उड़ते है, लेकिन ये पूरी तरह से सच है। बता दे कि  ताजमहल के 7.4 किलोमीटर  क्षेत्र के अंतर्गत सभी तरह के हवाई जहाज को उड़ाने पर रोक लगी हुई है।

ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है?
ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है?

इस वजह से नह उड़ते ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज।

ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज नही उड़ते ओर इसके पीछे कारण  है कि यह एक No Fly Zone (नो फ्लाई जोन) है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह no fly zone क्या होते है?

No Fly Zone क्या होते है? – आपकी जानकारी के लिए बता दे कि किसी देश का ऐसा क्षेत्र या जगह जहां पर हवाई जहाज को उड़ाने की परमिशन नही होती है उसे NO Fly Zone (नो फ्लाई जोन) या या Air Exclusion Zone कहा जाता है।

किन क्षेत्रों को No Flying Zone  में रखा जाता है?

● कई जगहें ऐसी होती है जहां की भोगोलिक स्थिति हवाई जहाज के उड़ने के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होती है तो ऐसी जगहों को ऐसे No Flying Zone में रखा जाता है।

● इसके अलावा कई बार किसी क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा देने के लिए युद्ध जैसी स्थिति में या फिर किसी और वजह से भी सरकार उस क्षेत्र को कुछ समय के लिए No Flying Zone में रख देती है।

● ऐसे ही सुरक्षा की दृष्टि से कुछ इमारतों को भी No Flying Zone में रखा गया है जिनमे राष्ट्रपति भवन, संसद और प्रधानमंत्री आवास आदि।

बता दे कि भारत सरकार द्वारा 2006 में एक कानून पारित कर ताजमहल की सुरक्षा के लिए इसे NO FLY ZONE (नो फ्लाई जोन ) में रख दिया है ओर जिसके अनुसार ताजमहल के 7.4 किलोमीटर के क्षेत्र में किसी भी तरह के हवाई जहाज के उड़ाने  पर रोक लगा दी गई। तो बस यही कारण है जिस वजह से ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज को नही उड़ाया जाता है।

अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है। तो उम्मीद करते है आप सभी को यह जानकारी पसंद आई होगी। आप अपने सवाल ओर सुझाव हमे कमेंट करके बता सकते है, धन्यवाद….

ये भी पढ़े – 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *