Awesome Gyan

जानें सब हिंदी में

Why is gold so expensive
जरा हटके

सोना इतना महंगा क्यों होता है (Why is gold so expensive ?)

सोना (gold) इतना महंगा क्यों होता है ये सवाल कई लोगों के मन में उठता है और आजकल तो सोने की कीमत लगातार बढ़ाती ही जा रही है ऐसे में ये जानना भी जरूरी हो जाता है सोने में ऐसा क्या है जो इसे इतना महंगा बनाता है। आइये जानते है कि आखिर सोना इतना महंगा क्यों होता है।

सोने (gold) में इंसान की दिलचस्पी शुरू से ही रही है खासकर महिलाओं की, शुरुआत में सोने का इस्तेमाल मुद्रा के रूप में किया जाता था लेकिन आजकल इसका ज्यादातर इस्तेमाल आभूषण बनाने में किया जाता है और ये दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली धातुओं में से एक है। सोने की कीमत ज्यादा होने के कई कारण होते है।

जो भी चीज़ दुर्लभ (Rare) होती है या वस्तु प्रकृति में कम मात्रा में पाई जाती है वो ज्यादातर महँगी ही होती है। जैसा की हम सभी जानते है कि सोना बहुत ही उपयोगी धातु है और साथ ही प्रकृति में भी काफी कम मात्रा में पाया जाता है। अब प्रकृति में तो ये कम मात्रा में पाया ही जाता है लेकिन दुनियाभर में इसकी मांग (Demand) काफी ज्यादा है, तो जब जिस चीज़ की मांग (Demand) ज्यादा होती है और वो अगर कम मात्रा में होती है या उसकी सप्लाई कम होती है तो उसकी कीमत खुद व खुद बढ़ जाती है और वो महँगी हो जाती है।

Why is gold so expensive
Why is gold so expensive

प्रकृति में सोना स्वतंत्र और संयुक्त रूप में मिलता है और सोने (gold) के अयस्कों से शुद्ध सोना प्राप्त करने की जो प्रोसेस है वो काफी मंहंगी होती है, इस वजह से भी सोना काफी मंहगा हो जाता है। इसी तरह सोना समुद्र से भी मिलता है लेकिन समुद्र से सोना निकलने की प्रोसेस भी काफी मंहंगी होती है। हम कह सकते है कि सोने का उत्पादन अन्य धातुओं की तुलना में काफी मंहगा होता है ये एक बड़ा कारण है सोने के मंहंगे होने का।

सोना पीले रंग की चमकीली एक बेहद सुंदर धातुं होती है और सुन्दर चीज़े हमेशा से ही महँगी होती है, सोने की चमक और सुंदरता भी इसके मंहंगे होने का एक बड़ा कारण है।

इसके अलावा सोना एक ऐसी धातुं है जिस पर मौसम का कोई असर नही पड़ता है, मतलब सर्दी, गर्मी, बारिश, हवा और पानी का इस पर कोई असर नही होता है, ये सोने की एक खूबी है और इसकी यही खूबी इसे अन्य दूसरी धातुओं से अलग बनाती है और इसी कारण इसे काफी पसंद किया जाता है और इस वजह से भी सोना महंगा होता है।

सोना इन्वेस्टमेंट का एक अच्छा ऑप्शन है और सोने की कीमत में गिरावट के चांस न के बराबर होते है और इसी वजह से लोग काफी सारा सोना खरीद कर रख लेते है और जब ये महंगा होता है तो इसे बेच देते है ये भी एक कारण है इसका मंहगा होने का। सोने की एक सबसे अच्छी बात ये है इसे आसानी कैश Cash में बदला जा सकता है और इसे खरीदने में रिस्क न के बराबर होता है। तो दोस्तों ये थे कुछ कारण जो सोने को महंगा बनाते है। आशा करते है आपको जानकारी पसंद आएगी।

ये भी पढ़े – 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *