खाना खाते समय बात क्यों नही करनी चाहिए

अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों को ये कहते जरूर सुना होगा की खाना खाते समय बोलना नही चाहिए, लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को गंभीरता से नही लेते है और खाना खाते समय भी बातें करने में लगे रहते है। लेकिन आज हम आपको इसकी असल वजह बातयेंगे की खाना खाते समय बोलना क्यों नही चाहिए और हमे उम्मीद है कि इसकी असल वजह जानने के बाद खाना खाते समय बात करना बंद कर देंगे। भोजन करते समय बात क्यों नही करनी चाहिए? Why Shouldn’t We Talk While Eating?

दोस्तों वैसे तो हमे खाना खाने को लेकर कई बातों ध्यान रखना चाहिए जैसे हाथों को साबुन से अच्छे से साफ़ करना चाहिए, खाना चबा चबा कर खाना चाहिए, खाना टाइम पर खाना चाहिए, खाना खाने के तुरंत बाद पानी नही पीना चाहिए, और साथ ही खाना खाते समय बोलना भी चाहिए। वैसे तो खाना खाते से समय चुप रहना बहुत मुश्किल काम लगता है लेकिन ऐसा करना आप पर बहुत भरी पड़ सकता है।

जब हम खाना खाते है तो भोजन में लार मिलकर उसे पचाने का काम करती है, लेकिन उस दौरान जब हम किसी से बात करते है हवा हमारे मुँह में चली जाती है जिसका असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है क्योंकि हवा पाचन क्रिया बाधित हो जाती है इसलिए खाने को चबाते समय मुंह बंद रखना चाहिए जिससे खाना सही से पच सके।

Image Credit Pixabay.com

इसके अलावा आपको बता दे की हमारे गले में 2 नली होती है, एक होती है श्वास नली जो फेफड़ों से जुडी होती है यानि जिससे हवा फेफड़ों तक पहुचती है और एक होती है भोजन नली जो हमारे पेट से जुडी होती है। हम जब खाना खा रहे होते है तो हमारे गले में मौजूद भोजन नली खुल जाती है और जो श्वास नली होती है वो बंद हो जाती है जिससे खाना सीधे भोजन नली में जाता है।

पर जब हम खाना खाते समय बात करते है तो गले में मौजूद श्वास नली भी खुल जाती है जिससे की खाना श्वास नली में भी फसने का खतरा बना रहता है, और अगर खाना श्वास नली में फस जाता है तो आपको सांस लेने में परेशानी होने लगेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की श्वास नली के खाने का एक छोटा सा टुकड़ा भी फसने से साँस लेने में परेशानी हो सकती है और साथ ही आपका दम भी घुट सकता है और आपकी जान भी जा सकती है।

तो दोस्तों अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की खाना खाते समय बात करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। उम्मीद करते है आपको ये जानकारी जरूर पसंद आएगी, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ ये आर्टिकल शेयर जरूर करे….धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here