जानवरों की आँखे रात में क्यों चमकती है ?

आपने कभी न कभी किसी न किसी जानवर को या बिल्ली को तो अँधेरे में जरूर देखा होगा और तब अपने एक बात जरूर नोटिस की होगी, और वो ये है कि उनकी आंखें रात में चमकती है। और तब आप सोचते होंगे की आखिर कई जानवरों की आँखे रात में क्यों चमकती है जबकि इंसानो की आँखे अंधेरे में नही चमकती है। चलिये आपको बताते है कई जानवरों की आँखे रात में क्यों चमकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की जिन-जिन जानवरों की आँखे रात में चमकती है उन सभी जानवरों की कहीं में खास तरह का चमकदार पदार्थ की परत होती है, और ये परत प्रकाश को परावर्तित (Reflecte) करने का काम करता है। मतलब जब किसी जानवर की (वेबसाइट या ब्लॉग बनाकर पैसे कामये)आँखों पर रौशनी पड़ती है तो ये परत उस रौशनी को परावर्तित (Reflecte)  कर देता है जिससे उनकी आंखें चमकती हुई दिखाई देती है, बिलकुल उसी तरह जैसे कांच (Mirror) प्रकाश को परावर्तित (Reflecte)  करता है और चमकता है।

जानवरों की आँखे अँधेरे में क्यों चमकती है ?

अगर बात बिल्ली की जाये तो उसकी आंखों के पर्दे के पीछे एक चमकदार पदार्थ की परत होती है, जिसे ल्यूमिनियस टेपटम कहा जाता है और यही परत प्रकाश को परावर्तित (Reflecte) करती है, जिससे उसकी आंखें चमकने लगती है।

अपको बता दे की ये चमकदार पदार्थ जानवरो के बहुत काम आता है क्योंकि इसी की मदद से वे बहुत कम रोशनी में आसानी से देख पाते है। इसके अलावा आपको बता दे की जिन जिन जानवरों की आँखे रात में चमकती है उन सभी की आँखों की चमक का रंग अलग अलग होता है। (ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?)शायद अपने भी इस बात पर गौर किया हो। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि जिन जानवारों की आँखों में खून Blood की नसें कम होती है उनकी चमक का रंग सफेद या पीला होता है लेकिन जिन जानवरों की आँखों में खून Blood की नसें ज्यादा होती है उनकी आँखों की चमक का रंग लाल होता है।

तो दोस्तों अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की जानवरों की आँखे रात में चमकती क्यों है। उम्मीद करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्रो के साथ शेयर जरूर करे। धन्यवाद…….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here