GDP क्या है? GDP जीडीपी की पूरी जानकारी हिंदी में।

GDP क्या है GDP Kaise Calculate Karte Hai – आज हम जानेंगे जीडीपी (GDP) के बारे में, की जीडीपी क्या है और इसका क्या मतलब होता है। आप कई बार इस शब्द को टीवी या अखबार में देखते-सुनते होंगे, की जीडीपी इतना बढ़ गयी या इतना इतनी कम हो गयी। जब आपके मन में या सवाल जरूर आता होगा की आखिर ये जीडीपी है क्या?

जीडीपी क्या है?
What Is GDP?

तो आपको बता दे की जीडीपी मतलब सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) होता है। किसी भी तय समय (एक साल) में किसी भी देश या अर्थव्यवस्था में तैयार होने वाले उत्पाद और सेवाओ (Service) को अगर मिला दिया जाये और उसकी कीमत बाजार के हिसाब से लगा दी जाये तो उसे ही उस देश की अर्थव्यवस्था की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद)  Gross Domestic Product कहा जाता है। मतलब एक साल में उस देश में जितना Production हुआ है उसे ही जीडीपी कहा जाता है। जीडीपी के तीन मुख्य घटक होते है कृषि, उद्योग और सेवा, इन क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ने या घटने के औसत के आधार पर जीडीपी दर तय होती है। जीडीपी किसी भी देश की आर्थिक सेहत को मापने का एक तरीका है, आपकी जानकारी के लिए बता दे की  जीडीपी (GDP)  की  गणना भारत में प्रत्येक तिमाही में की जाती है। जीडीपी (GDP) को अर्थव्यवस्था का सूचक भी कहा जाता है क्योंकि इससे बाजार में होने वाला कारोबार की गति पता चलती है।

जीडीपी क्या है? What Is GDP
GDP kya hai
What Is GDP

बता दे की जीडीपी (GDP) में सिर्फ घरेलू  (Domestic) सामान को गिना जाता है मतलब जो चीज़ हमारे देश में बनी होती है सिर्फ उसी की वैल्यू को जीडीपी में जोड़ा जायेगा। मान लीजिये कोई चीज़ भारत में बनी है और वो भारत में या किसी और देश में जाकर बिकती है तो उसे जीडीपी में जोड़ा जाएगा और अगर कोई चीज़ किसी दूसरे देश में बनती है और भारत में बिकती है तो उसे जीडीपी में नही जोड़ा जाएगा। बता दे की किसी देश की अर्थव्यवस्था की हालत कैसी है ये जानने का सबसे अच्छा तरीका जीडीपी (GDP) है।

GDP KA FULL FORM HINDI ME?

GDP FULL FORM IN HINDI :- GDP का फुल फॉर्म होता है Gross Domestic Product (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) जिसका हिंदी में मतलब होता है सकल घरेलू उत्पाद।

जीडीपी  कैसे पता करते है?
(How to Know the GDP)

किसी देश की जीडीपी कैसे मापते है आइये जानते है। जीडीपी कैसे माप जाता है इसको बिलकुल आसान तरीके से समझे तो, मान लीजिये किसी देश में एक साल में सिर्फ 100 कुर्सी बनती है और एक कुर्सी की कीमत 200 रुपये है तो उस देश की जीडीपी (GDP) 100×200= 20000 रूपए।

वैसे जीडीपी मापने का फार्मूला ये है

GDP = C + I + G + (X − M)

C = Consumer Expenditure

I = Industries Investment

X = Export – Import

G = Government Expenditure

GDP = 100$ + 100$ +100$ +(100$ -100$) =300$

GDP = 300$

जीडीपी कैलकुलेट क्यों किया जाता है? (GDP Calculate Kyu Kiya Jata Hai)

जीडीपी (GDP) किसी भी देश की इकोनोमिकल हेल्थ के बारे में बताता है। जीडीपी एक नंबर होता है जो बताता है देश की आर्थिक स्थिति कैसी है, साथ ही आपको बता दे की जीडीपी एक निश्चित समय के लिए (एक साल) के लिए कैलकुलेट किया जाता है, और इस नंबर से अलग अलग देश की जीडीपी की तुलना की जाती है।

जीडीपी कैसे बढ़ती है? (GDP Kaise Badti hai)

किसी देश की जीडीपी तब बढ़ती है जब उस देश के निवासी उसी देश में बनी हुई चीज़े ख़रीदते है। जैसे अगर आप भारत में रहते है और भारत में बनी हुई चीज़े खरीदते है तो भारत की जीडीपी बढ़ेगी लेकिन अगर आप भारत में रह कर चीन में बनी चीज़े खरीदते है तो चीन की जीडीपी बढ़ेगी।

जीडीपी की शुरुआत

जीडीपी शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल अमेरिका के एक अर्थशास्त्री साइमन कुजलेट ने
1935 से 1944 के दौरान अमेरिका की अर्थव्यस्था को मापने के लिया किया था। इसके बाद इसका प्रयोग अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने शुरू कर दिया।

जीडीपी सबसे आसान तरीका है किसी देश की अर्थव्यस्था (Economy) और विकास (Growth) को पता करने का, और भारत में 1950 से जीडीपी (GDP) के आधार पर अर्थव्यवस्था मापी जाती है। जीडीपी से किसी देश की आर्थिक सेहत का पता चलता है इसलये इसे विकास दर भी कहा जाता है।

तो दोस्तों अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) GDP (Gross Domestic Product) क्या है और इसे कैसे कैलकुलेट किया जाता है। आशा करते है आपको ये आर्टिकल पसंद आएगा, इस आर्टिकल में हमने आपको आसान भाषा में जीडीपी के बारे में बताने की कोशिश की है। अगर ये आर्टिकल पसंद आये तो आपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। धन्यवाद

Q.1 जीडीपी क्या है?

Ans. किसी भी देश या अर्थव्यवस्था में तैयार होने वाले उत्पाद और सेवाओ (Service) को अगर मिला दिया जाये और उसकी कीमत बाजार के हिसाब से लगा दी जाये तो उसे ही उस देश की अर्थव्यवस्था की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) Gross Domestic Product कहा जाता है।

Q.2 GDP Ka Full Form Kya Hota Hai?

Ans. GDP FULL FORM - Gross Domestic Product Hota Hai.

Q.3 जीडीपी कैसे पता करते है?

Ans. जीडीपी कैसे माप जाता है इसको बिलकुल आसान तरीके से समझे तो, मान लीजिये किसी देश में एक साल में सिर्फ 100 कुर्सी बनती है और एक कुर्सी की कीमत 200 रुपये है तो उस देश की जीडीपी (GDP) 100×200= 20000 रूपए।

Q.4 जीडीपी मापने का फार्मूला क्या है?

Ans. GDP = C + I + G + (X − M) C = Consumer Expenditure I = Industries Investment X = Export - Import G = Government Expenditure GDP = 100$ + 100$ +100$ +(100$ -100$) =300$ GDP = 300$

Q.5 जीडीपी कैलकुलेट क्यों किया जाता है?

Ans. जीडीपी एक नंबर होता है जो बताता है देश की आर्थिक स्थिति कैसी है, साथ ही आपको बता दे की जीडीपी एक निश्चित समय के लिए (एक साल) के लिए कैलकुलेट किया जाता है, और इस नंबर से अलग अलग देश की जीडीपी की तुलना की जाती है।

Q.6 जीडीपी कैसे बढ़ती है?

Ans. किसी देश की जीडीपी (GDP) तब बढ़ती है जब उस देश के निवासी उसी देश में बनी हुई चीज़े ख़रीदते है। जैसे अगर आप भारत में रहते है और भारत में बनी हुई चीज़े खरीदते है तो भारत की जीडीपी बढ़ेगी लेकिन अगर आप भारत में रह कर चीन में बनी चीज़े खरीदते है तो चीन की जीडीपी GDP बढ़ेगी।

Q.7 जीपीडी का मतलब क्या है?

Ans. जीडीपी किसी देश के अंदर के उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का अंतिम मूल्य है, जो सामान्य रूप से एक साल की अवधि के दौरान देश मे होता है। जीडीपी विकास दर किसी देश के आर्थिक प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण संकेतक है।

ये भी पढ़े – 

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here