मटके का पानी ठंडा कैसे होता है? मटके के पानी पीने के फायदे

मटके का पानी ठंडा कैसे होता है :- गर्मियों में भारत के अधिकतर घरों में मिटटी के बने मटके का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें पानी ठंडा रहता है। जब तेज कड़ाके की गर्मी पड़ती है तो घर में रखे सभी बर्तन का पानी गर्म हो जाता है लेकिन मटके का पानी हमेशा ठंडा बना रहता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मटके का पानी ठंडा कैसे होता है?

मटके का पानी ठंडा कैसे होता है?
मटके का पानी ठंडा कैसे होता है?

चलिये जान लेते है कि मटके के पानी ठंडा कैसे होता है?

पहले जब फ्रिज का अविष्कार नहीं हुआ था तो उस समय लोग ठंडा पानी पीने के लिए मटके का ही उपयोग करते थे। हालाँकि कई लोग ऐसे है जो आज भी फ्रिज के बजाय मटके के पानी का ही उपयोग करते है। बता दे की मिट्टी के मटके की दीवारों पर बहुत सारे छोटे छोटे छेद होते हैं और इन छेदों से हमेशा पानी रिसता रहता है। इस वजह मटके की सतह पर हमेशा गीलापन बना रहता है।

मटके की सतह पर ये जो छेद होते है वो बहुत ही ज्यादा छोटे होते है और इनसे जो पानी निकलता रहता है उसका वाष्पोत्सर्जन होता रहता है और अब जिस सतह पर यह वाष्पोत्सर्जन होता है वो ठंडी होती जाती है। वाष्पोत्सर्जन की इस प्रोसेस में पानी की वाष्प बनती रहती है। बता दे की यह प्रोसेस हर तापमान पर होती रहती है।

वाष्पोत्सर्जन होने से मटके की अंदर की गर्मी बाहर निकलती है जिससे की मटके की सतह और उसके अंदर का पानी ठंडा हो जाता है। यानि की जब मटके की सतह पर वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया चलती है, जिससे उसके अंदर की हीट बाहर निकलने लगती है इस वजह से उसकी दीवारें ठंडी होती रहती हैं जिससे की मटके का पानी ठंडा होता है।

मटके का पानी पीने का फायदे?

1. मटका पर्यावरण के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। मटके का पानी पीने से गला खराब नही होता है और ये जुकाम खांसी की परेशानी से भी बचाता है।

2. मटके का पानी पीना से पीएच संतुलन (PH Balance) सही होता है। बता दे की मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के तत्व मिलकर सयही पीएच बेलेंस बनाते हैं जो हमारे शरीर को किसी भी तरह के नुकसान से बचाते हैं और साथ ही संतुलन भी बिगडऩे नहीं देते है।

3. गर्मियों में मटके का पानी ठंडा और बेहद अच्छा लगता है और हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसका तापमान सामान्य से थोड़ा सा कम होता है जो नुकसान नही करता और ठंडक देता है, साथ ही पाचन की क्रिया को बेहतर बनाता है।

4. इसके अलावा मटके का जो पानी होता है वो प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है। लेकिन फ्रिज का पानी बिजली की मदद से ठंडा होता है। तो इसका एक फायदा ये है कि इससे बिजली की बचत तो होती ही है साथ ही मटके बनाने वालों को भी थोड़ा फायदा हो जाता है।

5. बता दे की मटके का पानी से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है।

तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की मटके का पानी ठंडा कैसे होता है और मटके के पानी पीने के क्या फायदे है। वैसे हम सभी को मटके का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए क्योंकि हमारे स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा होता है और पर्यावरण के लिए भी अच्छा होता है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे धन्यवाद…

आखिर क्यों Doctors रात में पोस्टमार्टम नही करते सच्चाई जानकार चोंक जाओगे

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here