अमेरिका में कितने हिन्दू रहते है

अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश होने के साथ साथ एक विकसित और संपन्न देश भी माना जाता है और यहाँ पर गरीबी दर भी काफी कम है। एक विकसित देश होने की वजह से अमेरिका में हर साल दुनियाभर से लाखों लोग अपने सपने पूरे करने जाते है और साथ ही साथ भारत से भी हर साल हजारों लोग अमेरिका जाते है। ऐसे में कई लोगो के मन में ये सवाल उठता है अमेरिका में आखिर कितने हिन्दू रहते है, अगर आप भी नही जानते है कि अमेरिका में कितने हिन्दू रहते है तो इस सवाल का जवाब हम आपको देने की कोशिश करते है। How Many Indian live in USA?

वैसे तो हिन्दू धर्म के लोग दुनिया के कई देशों में रहते है लेकिन इनकी जनसंख्या कुछ ही देशों में ज्यादा है जैसे भारत, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका। अगर बात की जाये अमेरिका की तो अमेरिका में हिंदुओं की जनसंख्या काफी कम है कहने का मतलब है कि इस देश में हिंदू एक अल्पसंख्यक धर्म है। (अमेरिका में हिन्दू जनसंख्या कितनी है How Many Indian Live In America)

Image Credit Pixabay.com

जैसा की आपको बताया अमेरिका एक विकसित देश है और इस वजह से इस देश में लोग पढ़ने और नोकरी करने के लिए दुनिया भर से आते है लेकिन ज्यादातर हिन्दू इस देश में भारत से आकर बस गए है और साथ ही साथ कई और देशों से भी हिन्दू धर्म के लोग यहाँ आकर बस गए है जैसे की इण्डोनेशिया, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, मालदीव, भूटान आदि लेकिन सबसे ज्यादा यहाँ भारतीय हिंदू रहते है।

आपको बता दे की अमेरिका की जनसंख्या 32 करोड़ 72 लाख से ज्यादा है और ये देश जनसँख्या के मामले तीसरे नंबर पर आता है पहले नंबर पर चीन और दूसरे नंबर पर भारत है। अगर बात करे अमेरिका में हिन्दू की संख्या की तो 2014 अमेरिका 0.7 प्रतिशत थी लेकिन 2019 में ये लगभग 1 प्रतिशत हो गयी है इसका मतलब है अमेरिका में इस समय लगभग 32 लाख हिन्दू रहते है और आपको बता दे की इनकी आबादी धीरे धीरे बढ़ रही है साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि 2050 तक हिंदुओं की संख्या 50 लाख तक पहुच सकती है।

आपको जानकर हैरानी होगी की अमेरिका में 36 प्रतिशत हिंदू परिवारों की वार्षिक आय (Annual Income) 1 लाख US DOLLER से ज्यादा है लेकिन इस देश कुल आबादी के सिर्फ 19 से 20 प्रतिशत लोग ही इतने पैसे कमाते है। एक रिसर्च के अनुसार वहां रह रहे 90℅ हिन्दू परिवार अमेरिका में हिन्दू तोर तरीकों से पले बड़े है और 91 प्रतिशत हिन्दू अपने जीवनसाथी के लिए अपने धर्म के व्यक्ति को चुनना पसंद करते है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की अमेरिका में अधिकतर हिन्दू पढ़े-लिखे है और करीब 47 फीसदी अमेरिकन हिंदुओं पोस्ट ग्रेजुएट है, अगर बात की जाये अपराधिक गतिविधियों की तो अमेरिका में हिन्दू धर्म के लोगो का नाम अपराधिक गतिविधियों में न के बराबर है।

तो दोस्तों अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की अमेरिका में हिंदू धर्म के लोगो की जनसँख्या कितनी है और वहां हिन्दू धर्म के लोग का जीवन कैसा है, उम्मीद करते है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले….धन्यवाद

Share With Your Friends

5 देश जहाँ सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है।

यूनाइटेड किंगडम, ग्रेट ब्रिटेन,ब्रिटेन और इंग्लैंड में क्या अंतर है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here