Awesome Gyan

जानें सब हिंदी में

जरा हटके

इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी का रंग नीला क्यों है ?

क्रिकेट तो भारत में लगभग सभी देखते है और अपने ये भी देखा होगा की इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी का रंग नीला होता है और पाकिस्तान की जर्सी का रंग हरा होता है।
लेकिन क्या आप जानते है कि भारत की क्रिकेट टीम की जर्सी का रंग नीला और पाकिस्तान की जर्सी का रंग हरा क्यों है। अगर नही तो चलिए हम आपको बताते है।
आपको  बता दे की साल 1947 में भारत और पाकिस्तान एक साथ आज़ाद देश बने थे, और पाकिस्तान दुनिया के उन देशो में से है जो धर्म के आधार पर गठित हुआ है। दूसरी और भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है और भारत के संविधान में भी ये बताया गया है। जिसका मतलब है कि हर  व्यक्ति को भारत में समान अधिकार मिलेंगे फिर वो चाहे  किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो।
लेकिन पाकिस्तान में ऐसा नहीं है। आपको बता दे की  पाकिस्तान में मुस्लिम धर्म की प्रधानता है और मुस्लिम धर्म में हरा रंग खास महत्व होता है और साथ ही क़ुरआन में हरे रंग को जन्नत का प्रतीक माना गया है। इसके अलावा हरा रंग मुहम्मद का पसंदीदा रंग भी माना गया है। तो ये बात साफ़ हो जाती है की क्यों मुस्लिम दशों में जैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश राष्ट्रीय खेलों में जर्सी का रंग हरा रखना पसंद करते है।
लेकिन अगर बात करे भारत की तो भारत धर्म निरपेक्ष देश है और धर्म निरपेक्ष देश होने की वजह से वह अपनी राष्ट्रीय जर्सी का रंग नीला रखता है। क्योंकि नीला रंग को धर्म निरपेक्षता का प्रतीक माना गया है और यही कारण है की भारत के राष्ट्र ध्वज में अशोक चक्र नीले रंग का दर्शाया गया है।
तो अब आप अच्छे से समझ गए होंगे की भारत की जर्सी का रंग नीला ही क्यों होता है। अगर आपको ये जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *