Jio, Airtel, Vodafone idea पर DND सर्विस कैसे एक्टिवेट करे?

Jio, Airtel, Vodafone idea पर DND सर्विस कैसे एक्टिवेट करे? – आजकल लगभग सभी मोबाइल का इस्तेमाल करते है, मोबाइल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है और अब मोबाइल के बिना एक पल भी रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि टेलीमार्केटिंग और स्पैम काॅल्स से यूजर बहुत परेशान हो जाते है और इस कारण वो इन कॉल्स को अनदेखा कर देते है और परेशानी तो तब होती है जब हम इन स्पैम कॉल्स की बजह जरूरी कॉल्स को अनदेखा कर देते है। अगर चाहते है कि आपके पास इस तरह के स्पैम कॉल्स न आये तो डी एन डी (डू नाॅट डिस्टर्ब) DND (Do Not Disturb) सर्विस का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप डीएनडी (DND) सर्विस का इस्तेमाल करते है तो आप इन स्पैम कॉल्स से बच सकते है।

Jio, Airtel, Vodafone idea पर DND सर्विस कैसे एक्टिवेट करे?
Jio, Airtel, Vodafone idea पर DND सर्विस कैसे एक्टिवेट करे?

Do Not Disturb (DND) की सुविधा हर कंपनी देती है और इसे आप बड़ी ही आसानी से एक्टिवेट भी कर सकते है और इन स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते है। Do Not Distrub सर्विस आप किस तरह से एक्टिवेट कर सकते है? चलिए जान लेते है कि आप Airtel, Jio, VODADONE IDEA इन सब कंपनी में कैसे डू नाॅट डिस्टर्ब Do Not Disturb सर्विस एक्टिवेट कर सकते है।

Jio में DND एक्टिवेट कैसे करे?

Jio में DND एक्टिवेट करने के लिए आपके पास My Jio App का होना जरूरी है । आप प्ले स्टोर से My Jio आप डाउनलोड कर ले ओर फिर इस App में लॉगिन कर ले, लॉगिन करने के बाद आपको लेफ्ट साइड में सेटिंग्स का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे। सेटिंग पर क्लिक करने के बाद आपको यहां DND का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे, फिर आखिरी में आपके नंबर पे एक मैसज आएगा कंपनी की तरफ से, इस मैसज में लिखा होगा कि आपके नंबर पर DND सर्विस 7 दिनों के अंदर एक्टिवेट कर दी जाएगी।

Vodafone-Idea (VI) में DND एक्टिवेट कैसे करे?

वोडाफोन-आईडिया यूजर भी आसानी से DND एक्टिवेट कर सकते है और इसके लिए वो दो तरीके इस्तेमाल में ले सकते है जिसमे पहला है VI App और दूसरे में आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा।

पहला तरीका – सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से Vodafone-Idea (VI) App को डाउनलोड करना होगा और उसमें लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपको My Account में जाना होगा। My Account में आपको सबसे नीचे DND का ऑप्शन मिल जाएगा उस पर क्लिक करे। इसके बाद आप अपने हिसाब से DND की सर्विस एक्टिवेट कर सकते है।

दूसरा तरीका – इस तरीके में आपको Vodafone Idea की वेबसाइट पर दिए गए DND पेज पर जाना होगा और यहाँ आने के बाद आपकी अपनी कुछ डिटेल्स भरनी होगी जैसे की नाम, ईमेल आईडी और आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर। इसके बाद आप फुल DND ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, फिर इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे एंटर करने के बाद आपको सब्मिट पर क्लिक करना होगा। जिसके के बाद आपके मोबाइल नंबर पर DND सर्विस एक्टिव हो जाएगी।

Airtel नंबर पर DND कैसे एक्टिवेट करे?

एयरटेल यूजर भी दो तरीको से DND की सर्विस एक्टिवेट कर सकते है। आप Airtel के App से भी ये काम कर सकते है और एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर भी DND एक्टिवेट कर सकते है।

पहला तरीका – सबसे पहले आपको Play Store से My Airtel App को डाउनलोड करना होगा, इसे एप को डाउनलोड करने के आपको अपना नबर डालकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपको नीचे More का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे। यहां आकर आपको My Airtel में जाना होगा, इसके बाद आपको Manage Account का ऑप्शन मिलेगा, फिर Manage Service का ऑप्शन दिखेगा इस पर क्लिक करने के बाद आप Activate/Deactivate DND ऑप्शन पर क्लिक कर आसानी से DND सर्विस बंद/चालू कर पाएंगे।

दूसरा तरीका – आपको
सबसे पहले Airtel की वेबसाइट पर जाना होगा, यहाँ जाकर आपको एयरटेल मोबाइल सर्विस पर क्लिक करना होगा। फिर आपको स्क्रीन पर शो होने वाले पाॅप-अप बाॅक्स में अपना नंबर डालना होगा, इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को डालने के बाद आपको स्टाॅप ऑल ऑप्शन पर क्लिक करना है, इनके बाद आपके एयरटेल नंबर पर डीएनडी सर्विस शुरू हो जाएगी।

तो कुछ इस तरह से आप किसी भी सर्विस प्रोवाइडर यानी कि Airtel, jio, Vodafone-Idea की DND सर्विस बहुत ही आसानी से एक्टिवेट कर सकते है। तो आशा करते है आपके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगी, धन्यवाद….

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here