चमगादड़ उल्टा क्यों लटकते है?

चमगादड़ उल्टा क्यों लटकते है? आप सभी ने चमगादड़ को तो देखा ही होगा ये ज्यादातर रात में ही दिखाई देते है और पेड़ों पर या छत्तों पर उलटे लटके हुए दिखाई देते है और इसी वजह से कई लोग इन्हें देखकर डर भी जाते है और आप ने जब कभी चमगादड़ को देखा होगा तो उसे पेड़ों या छत्तों पर उल्टा लटकते ही देखा होगा तब आपके मन में भी ये सवाल जरूर उठा होगा की चमगादड़ उलटे ही क्यों लटके रहते है।

इस वजह से उल्टा लटकता है चमगादड़।

चमगादड़ के उलट लटकाने का सबसे बड़ा कारण है उनके पैर, जी हां चमगादड़ अपने पैरों की वजह से उल्टा लटकते है क्योंकि उनके पीछे के पैर कमजोर और अविकसित होते है जिसके वजह से उनके पैर अपने शरीर का वजन संभाल नही पाते है, इसी वजह से जब चमगादड़ जमीन पर बैठा होता है तो ऐसा लगता है की वो जमीन पर पसरा हुआ लगता है।

Image Credit Pixabay.com

साथ ही जब चमगादड़ किसी पेड़ या किसी और जगह उल्टा लटका होता है तो उसके शरीर का वजन उसके पैरों पर नही पड़ता है बल्कि उसके शरीर की मांसपेशियों और नसों पर पड़ता है। मतलब हम कह सकते है चमगादड़ ऐसा अपने पैरों की सुरक्षा के लिए करता है। इसके अलावा आपको बता दे की चमगादड़ को उल्टा लटकने की वजह से उड़ने में भी काफी आसानी होती है।

अदालत में जज हथोड़े का इस्तेमाल क्यों करते है?

ईवीएम से वोटों की गिनती कैसे होती है?

तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की चमगादड़ पेड़ों या किसी और जगह उल्टा ही क्यों लटकता है उम्मीद करता हूँ आपको ये जानकारी पसंद आयेगी, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे ……धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here