बाल और नाखूनों को काटने पर दर्द क्यों नहीं होता?

आप सभी के मन के एक सवाल जरूर आया होगा जब भी हमारे शरीर के किसी हिस्से पर चोट लगती है या शरीर का कोई हिस्सा हल्का सा भी कट जाता है तो हमे तुरंत दर्द का एहसाह होने लगता है लेकिन बाल और नाखूनों के काटने पर हमें जरा सा भी दर्द नही होता है जबकि ये दोनों लगातार बढ़ते रहते है। क्या अपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है, क्या वजह है कि इनके कटने पर हमें बिल्कुल भी दर्द नही होता है, आइये जानते है आखिर ऐसा होता क्यों है।

इस वजह से दर्द नही होता –

तो आपको बता दे की बाल और नाखून को काटने पर हमें दर्द का एहसास इसलिए नही होता है क्योंकि ये दोनों ही मरी हुई कोशिकाओं (Dead Cells) से मिलकर बने होते है और इस वजह से ये बेजान होते है इसलिए इन्हें काटने पर हमें दर्द का एहसास नही होता है। लेकिन यहाँ आपको एक बात बता दे की जो बाल होते है वो पुरे के पूरे मृत कोशिकाओं से मिलकर बने होते है लेकिन नाखून की बात थोड़ी अलग होती है।

अगर अपने ध्यान दिया हो तो आपने देखा होगा की जो नाखून बढ़ जाते है उन्ही को काटने पर हमें दर्द नही होता है लेकिन जो नाखून हमारी स्किन से जुड़े रहते है उन्हें काटने या उनमे चोट लगने पर हमें दर्द का एहसास होता है, तो आपको बता दे की ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सिर्फ बड़े हुए नाखून ही मृत कोशिकाओं से मिलकर बने होते है लेकिन जो स्किन से जुड़े नाखून होते है जीवित कोशिकाओं से मिलकर बनते है और इसी कारण इनमे चोट लगने पर हमें दर्द होता है।

तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की नाखून और बाल को काटने पर हमें दर्द क्यों होता है उम्मीद करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे…..धन्यवाद

गलती से किसी और के खाते में पैसे चले जाये तो क्या करे?

Diesel इंजन में Petrol का उपयोग करते है तो क्या होगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here