महाशिवरात्रि को रातभर क्यों जागना चाहिए?

क्या आप जानते है कि महाशिवरात्रि की रात क्यों जागना चाहिए? अगर नही तो हम आपको आज महाशिवरात्रि की रात को जागने का खास महत्व के बारे में बताएंगे। वैसे आपको बता दे शिवरात्रि में रात में जागने का महत्व के पीछे साइंटिफिक कारण भी बताया है। तो चलिए जानते है कि महाशिवरात्रि की रात क्यों जागना चाहिए…।

आपको बता दे कि भारतीय परम्परा में पुरातन काल से ही महाशिवरात्रि की रात को जागने की बात कही जाती रही है। इस दिन कुछ लोग रातभर शिवजी की पूजा करते है तो कुछ लोग पूरी रातभर मंदिर में जाकर शिवजी के दर्शन करते है तो कुछ लोग शिव-पार्वती विवाह के तौर पर जागरण करते है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें पूरी रात जागने का साइंटिफिक कारण क्या है?
महाशिवरात्रि को रातभर क्यों जागना चाहिए?
महाशिवरात्रि को रातभर क्यों जागना चाहिए?
अमावस्या के एक दिन पहले महीने की सबसे अंधेरी रात को शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। आपको बता दे एक साल में 12 से 13 शिवरात्रि होती है मार्च के महीने में आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। आपको बता दे इस समय शरीर की ऊर्जा का प्रवाह ऊपर की तरफ होता है, एक्विनोस यानी कि इस समय ग्रह का सेंट्रल फ्यूगल फ़ोर्स या उपकेंद्रीय बल एक खास तरह से काम करता है और ये बल ऊपर की ओर गति करता है। इस बात को अनुभव करते हुए योगा परम्परा ने ये नियम बनाया की कोई भी इस रात को लेटेगा नही और आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होना चाहिए, रीढ़ की हड्डी सीधी होना चाहिए ताकि आप ऊर्जा के इस प्राकृतिक चढ़ाव का पूरा लाभ ले पाये और ऊर्जा आपके ऊपर की और जा सके।

महाशिवरात्रि को रातभर क्यों जागना चाहिए?

इस दिन हमारे तंत्र की ऊर्जा में प्राकृतिक चढ़ाव होता है बता दे इस रात को लेटना या सोना हमारे तन्त्र के लिए अच्छा नहीं होता है इस रात को हमे अपने शरीर को सीधा रखना चाहिए। दोस्तों मेरा आप सभी लोगों से निवेदन है आप सभी लोग महाशिवरात्रि की रात को जागें और जिससे आप प्राकृतिक चढ़ाव का पूरा लाभ मिल सकें और अपने दोस्तों को भी सोने ना दे। और आप भी उन सभी लोगो को बताए कि आखिर क्यों महाशिवरात्रि की रात को जागना चाहिए जिससे उन लोगो को भी पता चल सके।
दोस्तों उम्मीद करते है आपको अब पता चल ही गया होगा कि महाशिवरात्रि की रात क्यों जानना चाहिए? अगर आपको ये जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।

महाशिवरात्रि 2022 में कब है? 

अगर आप गूगल में खोज रहे है कि महाशिवरात्रि 2022 में कब है तो आपकी जानकारी के लिए बता दे महाशिवरात्रि 2022 में 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि है।

 

—–दुबई में सोना इतना सस्ता क्यों है?—– 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here