ACP, DCP, DSP और SSP में क्या अंतर होता है?

नमस्कार, आज हम बात करेंगे एसीपी,डीएसपी, डीसीपी और एसएसपी (ACP, DCP, SSP & DSP) इनमे क्या अंतर होता है, ये सब किस रैंक के अधिकारी होते है, ये अधिकारी कैसे बनते है, यह अफसर किन से छोटे और किन से बड़े होते है और साथ ही हम जानेगे की इनका फुल फॉर्म क्या होता है? तो चलिए जानते है ACP, DCP, DSP और SSP में क्या अंतर होता है…

ACP, DCP, DSP और SSP में क्या अंतर होता है?
ACP, DCP, DSP और SSP में क्या अंतर होता है?

सबसे पहले जान लेते है इनके फुल फॉर्म के बारे में। Full Form Of ACP, DCP, DSP & SSP

ACP – ACP का फुल फॉर्म होता है Assistant Commissioner of Police इसे हिंदी में सहायक पुलिस आयुक्त कहा जाता है।

DCP – DCP का फुल फॉर्म होता है Deputy Commissioner of Police इसे हिंदी में पुलिस उपायुक्त कहते है।

DSP – DSP का फुल फॉर्म होता है Deputy Superintendent of Police इसे हिंदी में पुलिस उप अधीक्षक कहा जाता है।

SSP – SSP का फुल फॉर्म होता है Senior Superintendent Of Police जिसे हिंदी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कहा जाता है।

अब चलिए जान लेते है कि  DSP, ACP, SSP, DCP में क्या अंतर होता है?

DSP और ACP में अंतर।

बता दे कि DSP की पोस्ट ACP के बराबर होती है, यानी कि इनमें कोई अंतर नही होता है इनके बेज भी एक जैसे होते है इनमे फर्क सिर्फ इतना होता है कि जो एसीपी होता है वो बड़े शहरों  यानी  मेट्रो सिटी में होता है जैसे दिल्ली, मुम्बई ओर बंगलोर। यानी अगर ये बड़े बड़े शहर में तैनात होगा तो इसे एसीपी कहा जायेगा, मेट्रो सिटी के अलावा अगर ये कही और तैनात होगा तो इन्हें DSP कहा जायेगा। लेकिन सवाल आता हूं ऐसा क्यों? इसका कारण ये है कि ACP (Assistant Commissioner Of Police) कमिशनर का अस्सिस्टेंट होता है। मेट्रो सिटीज़ में इन्हें इसलिए ACP कहा जाता है  क्योंकि मेट्रोसिटीस में ही कमिशनर आफिस होता है, तो इसलिए इन्हें वहां पर ACP कहा जाता है।

SSP और DCP में अंतर

SSP (Senior Superintendent Of Police) और DCP (Deputy Commissioner Of Police)  ये दोनों भी एक ही पोस्ट होती है और इनके तंमगे में भी कोई अंतर नही होता है, SSP बड़े शहरों यानी मेट्रोसिटी को छोड़कर कही भी तैनात होगा तो उसे एसएसपी SSP कहा जायेगा और इन्हें मेट्रो शहर में DCP कहा जायेगा। ऐसा इसलिये क्योंकि कमिशनर आफिस मेट्रोसिटी में ही होता है। बया दे कि SSP/DCP को पोस्ट DSP/ACP से बड़ी होती है।

तो अब आप समझ गए होंगे कि SSP, DCP, DSP ओर ACP एसएसपी, डीसीपी, डीएसपी ओर एसीपी में क्या अंतर होता है। एसएसपी और डीसीपी  एक ही पद होता है। डीएसपी ओर एसीपी भी एक ही पद होता है ओर एसएसपी की पोस्ट डीएसपी से बड़ा होता है। तो आशा करते है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।

ये भी पढ़े – 

2 COMMENTS

  1. I wouⅼd like to thank you for the efforts you
    havе ρut in writіng this webѕite. I reaⅼly hope to
    view the same high-grade blog posts by you in thе future aѕ well.
    In fɑϲt, your creative wrіting abilіties has motivated me to gеt my very owwn site now 😉

    Feel free to visit my blog post fairy tattoo design

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here