घोड़ा कभी सोता क्यों नही जानिए हिंदी में।

घोड़ा कभी सोता क्यों नही – आपने सभी ने घोड़ों को तो देखा ही होगा, घोड़े को एक ताकतवर और फुर्तीला प्राणी माना जाता है और साथ ही घोड़े की दुनिया भर में कई प्रजातियां पाई जाती है लेकिन घोड़े को लेकर एक बात आपने जरूर नोटिस की होगी की घोड़े हमेशा खड़े रहते है और यह भी देखा होगा की वो सोते नही है. लेकिन क्या सच में ऐसा है?

घोड़ा कभी सोता क्यों नही जानिए हिंदी में।
Awesome Gyan

घोड़ा कभी सोता क्यों नही?

ऐसा बिल्कुल नही है कि घोड़े कभी सोते नही हो, दुनिया में जितने भी पशु, पक्षी और प्राणी है उनकी नींद उसके आवश्यकता के अनुसार ही तय हैं. बता दे की घोड़ा अत्याधिक उर्जा तथा ताकतवर प्राणी हैं, उसकी इसी उर्जा की वजह से उसे बहुत कम नींद की जरूर होती है और घोड़ा दिन भर में सिर्फ 30 से 40 मिनट ही सोता हैं, क्योंकि इससे ज्यादा नींद की उसे जरूरत नही होती है और वह यह थोड़ी सी नींद भी वो छोटे-छोटे टुकड़ों में लेता है।

इसके अलावा घोड़ा हमेशा खड़ा रहता है और घोड़े के हमेंशा खड़े रहने के पीछे कारण यहीं हैं की घोड़ा हमेंशा तैयार स्थिति में ही रहता हैं। इसके लिये घोड़े के पैरों की मांसपेशियाँ और उसकी शारीरिक बनावट भी काफी कारगार साबित होती हैं। अब देखा जाये तो घोड़े के पैर एकदम चार पाई (खटिया) के जैसे होते हैं। ये बिलकुल तने हुए होते है जो उसे हर परिस्थति में मदद करती हैं और जब घोडा सोता है तब वो उसे गिरने नही देते है।

जब घोड़ा खड़ा होकर सोता है तो उस समय पैरों की कोशिकाओं को एक तरह से आपस में खींच कर कड़क बना देती हैं और जो उसे नींद के दौरान गिरने से बचाते हैं। एक वक्त में कुछ मिनटों की नींद लेने पर पैर इतना तनाव भी आराम से झेल लेते हैं । इसके अलावा घोड़ा एक सजग प्राणी माना जाता है और अब अगर घोड़ा बैठ जाता है तो उसे लेने में थोड़ी दिक्कत होती है और फिर वापस खड़े होने में भी दिक्कत होती है तो इसी कारण वो अपनी देर तक खड़े रहने की क्षमता का ही ज्यादा उपयोग करता हैं।

घोड़ा कब बैठता है?

अब ऐसा भी नही है कि घोड़ा कभी बैठता न हो, लेकिन जब घोड़ा बैठता है तो वह बिमार या कमजोर होता हैं तभी वह कुछ समय के लिए बैठता हैं। इसलिए माना जाता है कि घोड़ा जब तक खड़ा रहता है तो उसे घोड़े के स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा अगर घोड़ा बैठा रहेगा तो उसके फेफड़े सही से ऑक्सीजन नही ले पाएंगे और जो उसके लिए घातक साबित हो सकता है और यही कारण है घोड़े का खड़ा रहना ही उसके लिए अच्छा होता है।

तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की घोड़ा सोता है या नही और क्यों घोड़े का खड़ा रहना उसके लिए अच्छा होता है। तो आशा करते है आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी और आपके लिए उपयोगी साबित होगी। जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे धन्यवाद….

ये भी पढ़े – 

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here