Awesome Gyan

जानें सब हिंदी में

रोचक जानकारी

कभी कभी किसी चीज़ को छूने पर हमें करंट क्यों लगता है?

आज हम बात करेंगे की कभी कभी किसी चीज़ को या व्यक्ति को छूने पर हमें करंट क्यों लगता है? आपको भी कभी न कभी किसी न किसी चीज़ को छूने पर एक हल्का सा करंट का झटका जरूर लगा होगा, ये बिजली का झटका काफी मामूली सा होता है और ये आपने भी महसूस किया होगा लेकिन क्या आप जानते है कभी कभार किसी चीज़ को छूने पर हमे झटका क्यों लगता है, अगर नही तो चलिए हम आपको बताते है कि किसी चीज़ को छूने पर हमें करंट सा क्यों लगता है। (अवार्ड, रिवॉर्ड और प्राइज में क्या अंतर होता है?)

अगर अपने ध्यान दिया होगा ये झटके सर्दियों के मौसम में ज्यादा लगते है क्योंकि इस समय हवा में नमी ज्यादा होती है और सर्दियों मे ये झटके ज्यादा तेज महसूस होते है। दोस्तों आप सभी ने अपने स्कूल के समय में  ये जरूर पड़ा होगा की इस ब्रह्मांड में जो भी चीज़ है वो एटम से बनी हुई है और एटम में  निगेटिवली चार्ज्ड इलेक्ट्रॉन्स, पॉजिटिवली चार्ज्ड प्रोटॉन्स और न्यूट्रल न्यूट्रॉन्स होते हैं साथ ही आपको बता दे की हमारे बॉडी में इलेक्ट्रॉन्स और प्रोटोन्स की संख्या हमेशा एक सामान्य होती है।(ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए? )

बता दे की इनकी संख्या सामान होने की वजह से एटम (Atom) स्टेबल रहता है लेकिन जब इनकी संख्या ज्यादा होती है तो इलेक्ट्रॉन्स में बहुत हलचल पैदा होती है। आपको बता दे की विज्ञानं का नियम कहता है इलेक्ट्रॉन्स की संख्या बढ़ती है तो नेगेटिव चार्ज बनाते है ओर ये नेगेटिव चार्ज पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन्स की और बढ़ते है ओर इस स्थिति में जब आप किसी ऐसी चीज़ को छूते है जिनमे पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन्स ज्यादा होते है तो जो नेगेटिव इलेक्ट्रॉन्स होते है वो हमारी बॉडी से बाहर निकल जाते है और ऐसा होने पर हमे बिजली का झटका महसूस होता है। कई बार पॉजिटिवली चार्ज्ड चीज़ को कुछ इंच की दूरी से भी बिना छुए ही हमे बिजली का ये झटका महसूस हो सकता है।

तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया हो होगा की कभी कभार किसी चीज़ को छूने पर हमें करंट क्यों लगता है। उम्मीद करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी, जानकारी पसंद आये तो ये आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे…..धन्यवाद

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *