अवार्ड, रिवॉर्ड और प्राइज में क्या अंतर होता है?

आज हम बात करेंगे की अवार्ड (Award), रिवॉर्ड (Reward) और प्राइज (Prize) के बारे में, की इनमे क्या अंतर होता है।

अवार्ड, रिवार्ड और प्राइज ये तीनो ऐसे शब्द है जिनका मतलब लगभग एक जैसा ही होता है लेकिन फिर भी इन तीनो में काफी अंतर होता है। बता दे की ये तीनों अलग अलग मोंको पर दिए जाने वाले पुरस्कार हैं। दोस्तों आइये जानते है कि अवार्ड, रिवॉर्ड और प्राइज में क्या अंतर है? What Is The Difference Between Award, Reward And Prize?

अवार्ड क्या है?
What Is Award?

अवार्ड एक तरह का सम्मान होता है बता दे की अवार्ड किसी व्यक्ति को तब दिया जाता है जब कोई व्यक्ति अच्छा काम करता है या कोई उपलब्धि हासिल करता है, किसी खास क्षेत्र में अपना योगदान देता है या कोई रिकॉर्ड तोड़ता है, यह औपचारिक होता है। (रेल की पटरियों पर गिट्टी क्यों डाली जाती है ?) अवार्ड आमतौर पर उपहार, प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, या नकद  के रूप में हो सकता है जिसे कई सारे लोगो के सामने दिया जाता है।

रिवॉर्ड क्या होता है?
What Is Reward ?

रिवॉर्ड यानि की इनाम किसी व्यक्ति को तब दिया जाता है जब वह मेहनत करके कोई काम करता है या कुछ हासिल करता है जैसे की कोई लक्ष्य हासिल करने के लिए, परीक्षा में अच्छे नंबर लाना। रिवॉर्ड यानि की इनाम एक प्रकार आभार या धन्यवाद् होता है (SSC क्या है? SSC की पूरी जानकारी हिंदी में।)

हम कह सकते हैं कि रिवॉर्ड किसी काम को पूरा करने और काम के पूरा करने के लिए की गई मेहनत के लिए और आगे और भो अच्छे काम करने के लिए उसे प्रेरणा या प्रोत्साहन देने का एक प्रकार है। रिवॉर्ड जनता के बीच दिया जा सकता है और नही भी, बता दे की रिवॉर्ड ज्यादतर किसी कंपनी या आर्गेनाइजेशन के द्वारा अपने एम्प्लोयी को दिया जाता है।

प्राइज क्या है?
What is Prize ?

प्राइज भी एक तरह का पुरस्कार ही होता है जो किसी को किसी प्रतियोगिता (Competition) में अच्छा प्रदर्शन (Perform) के बाद तुरंत ही दिया जाता है। बता दे आपको प्राइज में आपको कोई चीज़ या नगद पैसे भी दिए जा सकते है।

अवार्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने कोई महान काम किया होता है या कोई उपलब्धि हासिल की हो। (वेबसाइट या ब्लॉग बनाकर पैसे कामये)
जबकि रिवॉर्ड उन्हें दिया जाता है जिन्होंने मेहनत करके कुछ हासिल किया हो। और प्राइज उन्हें दिया जाता है जिन्होने किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया हो।

प्राइज और अवार्ड जनता के बीच दिए जाते है जबकि रिवॉर्ड जनता के बीच दिया भी जा सकता है और नही भी।

तो दोस्तों अब आपको समझ आ गया होगा की अवार्ड, रिवॉर्ड पर प्राइज (Award Reward And Prize) में क्या फर्क होता है। आशा करते है दोस्तों आपको ये जानकारी पसंद आएगी, ये आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे….धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here