Awesome Gyan

जानें सब हिंदी में

जरा हटके

गर्मी में नल से पानी ठंडा और सर्दी में नल से पानी गर्म क्यों निकलता है?

अपने सभी ने एक बात पर जरूर गौर किया होगा की गर्मियों में नल से ठंडा पानी निकलता है जबकि सर्दियों में नल से गर्म पानी निकलता है। क्या अपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है। आइये हम आपको बताते है की ऐसा आखिर होता क्यों है।

सबसे पहले आपको बता दे की धरती ऊष्मा की कुचालक होती है इसका मतलब है कि धरती के अंदर जितना भी पानी है उस पर हमारे बाहरी वातावरण का कोई असर नही होता है, इसका मतलब ये है कि धरती के अंदर के पानी का तापमान एक जैसा रहता है फिर चाहे सर्दी हो या फिर गर्मी हो।

अब आप सोच रहे होंगे की फिर ऐसा क्यों होता है

गर्मियों के मौसम में हमे नल का पानी ठंडा और सर्दियों में गर्म क्यों लगता है। तो आपको बता दे की सर्दियों के मौसम में हमारे  वातावरण का तापमान काफी ज्यादा कम होता है और वही उसकी तुलना में धरती के पानी का तापमान ज्यादा होता है, अब जब हम बाहरी वातावरण में रहते है तो हमारे शरीर का तापमान पानी के तापमान से कम होता है, और इसलिये हमे कोई भी कम तापमान चीज़ गर्म लगती है, क्योंकि जब कोई कम तापमान वाली चीज़ किसी ज्यादा तापमान वाली चीज़ को छूती है तो वह उसे गर्म लगती है।

इसका ठीक उल्टा गर्मियों में होता है, क्योंकि उस समय वातावरण का तापमान और हमारे शरीर का तापमान धरती के पानी के तापमान की तुलना में ज्यादा होता है, इसी वजह से गर्मियों में हमे नल का पानी ठंडा लगता है, क्योंकि जब कोई ज्यादा तापमान वाली चीज़ किसी कम तापमान वाली चीज़ को छूती है तो वह से ठंडी लगती है।

तो दोस्तों अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की गर्मियों हमे नल का पानी ठंडा ओर सर्दियों में नल का पानी गर्म क्यों लगता है। उम्मीद करते है दोस्तों आपको ये जानकारी पसंद आयेगी, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले…..धन्यवाद

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *