चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण क्या होते है। – जब भी कोई ग्रहण होने को होता है तो लोगों में इसे देखने की उत्सुकता बढ़ जाती है। और ग्रहण को देखने के लिए वो कई तरह की चीज़ों का इस्तेमाल करते है जैसे की सोलर-व्युइंग ग्लासेस या आइक्लिप्स ग्लासेस। लेकिन ज्योतिषों के अनुसार ग्रहण को देखना अशुभ माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान खुले आसमान में नही रहना चाहिए और मंदिरों के दरवाजों को खुला नही रखना चाहिए।
ज्योतिषों के अनुसार ग्रहण भगवान पर एक तरह के कष्ट होता है। लेकिन अगर बात करे विज्ञान की तो विज्ञानं में यह एक खगोलिय घटना होती है जिसमें सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीधी लाइन में आ जाते है। और फिर चंद्रमा सूरज की उपछाया से होकर निकलता है जिससे उसकी रोशनी फिकी पड़ जाती है।
सूर्य ग्रहण क्या होता है ?
बता दे की पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और साथ ही साथ अपने सौरमंडल के सूर्य के चारों ओर भी चक्कर लगाती है। और वहीँ दूसरी ओर चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है

और वह पृथ्वी का चक्कर लगता है और जब भी चंद्रमा चक्कर लगाते लगाते पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है तब पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूरी तरह से दिखना बंद हो जाता है। और इसी घटना को सूर्यग्रहण कहते है।
चंद्रग्रहण क्या होता है ?
आपको बता दे की जब सूरज के चारों ओर चक्कर लगाती हुई पृथ्वी एक सीध में अपने उपग्रह चंद्रमा और सूरज के बीच आ जाती है तो चाँद पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें नही पहुच पाती हैं

और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है जिससे चंद्रमा दिखना बंद हो जाता है इसी घटना को चंद्रग्रहण कहते है।
तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण क्या होते है। अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के बताये। और ऐसी ही मजेदार जानकारी की लिए Awesomegyan.in पर विजिट करते रहे।
Read More
- Ac और DC करंट में क्या अंतर होता है?
- BCA क्या है? BCA की पूरी जानकारी।
- Acp, DCP, DSP और एसएसपी में क्या अंतर होता है?
- AC क्या है? AC की पूरी जानकारी।